
उरई। सामाजिक संस्था लोकमंगल की अध्यक्षा एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रेनू चंद्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज लेडी डाक्टर विहीन सरकारी प्राथमिक चिकित्सालय शहजादपुरा में निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें दस महिलाओं में हीमोगलोबिन की कमी पाई गई। सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गई।
इस दौरान शिविर इंचार्ज भवानी कुशवाहा, एएनएम गुड्डी देवी की टीम ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एमआर विवेक अग्रवाल व राहुल प्रजापति ने सभी महिलाओं को निशुल्क दवा वितरित की। अस्पताल के फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र ने भी शिविर में सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने के लिए शिक्षक गौरव रावत, बीआरसी मनमोहन सेंगर, मोहित सेंगर, शशिभूषण मिश्र, अनिल निरंजन, जितेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती आरती गुप्ता, प्रतिभा दीक्षित ने इस क्षेत्र में हो रहे पहले निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीजों को प्रेरित किया।






Leave a comment