कोंच(उरई )। कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गल्ला मंडी में मंदिर के पास किसी मकान में लाखों का जुआ खेला जा रहा है।फिर क्या था बिना देर किये बताये गए स्थान पर घेरा बंदी करके पुलिस ने दविश देकर मौके से आधा दर्जन के ऊपर लोगों को ताश की गड्डी के सहित पकड़ लिया। यहां पुलिस ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित वीरेंद्र के मकान के सामने शंकर जी मंदिर के पास से 53180-रुपया मॉल फड़ जमा तलाशी में बरामद हुये हैं और जुआडियों के 11 मोवायल फोन भी मिले हैं।पकडे गए जुआड़ियों में मनीष कुमार पुत्र खच्चे लाल निबासी पटेल नगर,जीतू राठौर पुत्र ठाकुरदास निबासी रामकुण्ड कॉलोनी,हरिमोहन पुत्र रामप्रकाश निबासी ग्राम परेथा,अजय कुमार पुत्र वालकिशुन निबासी ब्रजेश्वरी कॉलोनी,देबेन्द्र पुत्र रामकिशुन रामकुण्ड कालोनी, अंकित पुत्र बिनोद पटेल नगर, और दीपक निवासी पटेल नगर हैं। पुलिस ने मुकदमा 13 जी एक्ट में दर्ज कर कार्यवाही की है।

 

Leave a comment