उरई  । सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गई छापेमारी में जमाखोरी का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है । इस सिलसिले में एक घर सील कर दिया गया है ।

सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एन पी पाण्डेय को थड़ेश्वरी मंदिर के पीछे एक घर में बड़े पैमाने पर सरसों के तेल के भंडारण की सूचना मिली थी । सटीक सूचना पर उन्होने मुन्नी देवी पत्नी राधेश्याम के घर में खाद्य अभिहित अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह के साथ छापा मारकर तलाशी ली । इस दौरान 840 लीटर सरसों के तेल का अवैध भंडारण पकड़ा गया । मुन्नी देवी के पास सरसों के तेल के भंडारण का कोई लाइसेंस नहीं था । सिटी मजिस्ट्रेट ने उस कमरे को  सील कर दिया जिसमें सरसों का तेल पाया  गया था । मकान मालिक के ख़िलाफ़ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी कारवाई की जा रही है ।

Leave a comment