जालौन.उरई । सालाबाद में पिछले माह दोहरे हत्या कांड के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों से एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शेष बचे 11 आरोपियों में से 7 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया है।
ग्राम सालाबाद में सितंबर माह में हुई दीपू तोमर तथा श्याम सुन्दर उपाध्याय की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने संजीव पचैरी पुत्र मंगल नगाईच निवासी सालाबाद तथा हरेन्द्र सिंह तोमर पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी सालाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोहरे हत्याकाण्ड में दोनो पक्षों से तेरह लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस की जांच में 4 लोगों को निर्दोष पाया गया है जिसके कारण उनके नाम घटना के आरोपियों की सूची से हटा दिए हैं। शेष बचे सात लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारेन्ट जारी कर दिए है। कोतवाल महाराज सिंह तोमर ने बताया कि अगर शीघ्र ही 7 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इनके खिलाफ 182 तथा 183 की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

 

 

Leave a comment