उरई  । कदौरा के बाजार  में खरीदारी के लिए आए ग्रामीण की जेब काट ली गई । इस बीच एक संदिग्ध बच्चे को पकड़ लिया गया जिसने पिटाई के बाद स्वीकार किया कि उसी ने जेब काटी थी लेकिन उससे रुपये बरामद नहीं हो सके । उसने बताया कि उसने रुपये अपने साथियों को पकड़ा दिये थे जो आपाधापी के बीच भाग निकले ।

भैंसापाली के राजा सिंह सेंगर सोमवार को  कदौरा के बाजार में सब्जी खरीदने आए थे । इस दौरान उनकी जेब कट गई और उनके 12 हजार 400 रुपये गायब हो गए ।  जब वे बदहवास से जेब काटने वालों को तलाश रहे थे उस समय अगल बगल के दुकानदारों ने एक लड़के की ओर इशारा करते हुए संदेह जताया तो उसे राजा सिंह ने पकड़ लिया । जोल्हूपुर निवासी बल्लू नाम के इस लड़के ने कबूल कर लिया कि जेब उसी ने काटी थी लेकिन उसने कहा कि रुपये उसके पास नहीं है । उसके साथी पिंटू , अनुराग व लाला  रुपये ले कर चंपत हो गए हैं । पुलिस इन लड़कों को तलाशने में जुट गई है ।

 

Leave a comment