
उरई । नवंबर माह में संभावित नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्र व प्रदेश की सत्ता का संचालन करने वाली भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुयी जिसमें शामिल जिला निकाय चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी शुक्ला व संगठन के जिला प्रभारी चंद्रभान राय मंडल प्रभारियों से सीधे रूबरू हुये साथ ही उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स भी दिये। बैठक में शामिल हुये जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में टिप्स मिलने के बाद उत्साह देखा गया।
जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, केशव सिंह सेंगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की मौजूदगी में आहूत भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में जनपद के निकाय चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी शुक्ला ने जनपद की चार पालिका परिषदों व छह नगर पंचायतों में इस बार जीत का झंडा फहराने के लिये कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुये कहा कि यदि हम सभी ने मिलकर रणनीति के तहत चुनाव लड़ा को जिले की सभी दसों नगर निकायों पर भाजपा का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि टिकट किसे देना है, किसे मिलेगा यह सोचने का काम पार्टी हाईकमान नेतृत्व को करना है। लेकिन हम सभी की जिम्मेदारी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयीश्री का वरण कराना होगी। इसके लिये आज से ही प्रयास शुरू करना होगा। जिला प्रभारी संगठन चंद्रभान राय मंडल प्रभारियों से सीधे रूबरू होते हुये उन्होंने निकाय क्षेत्रों में बार्ड परिसीमन के बारे में जानकारी ली साथ ही चुनावी तैयारियों के बारे में भी मंडल प्रभारियों की मंशा जानने का प्रयास किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के कुछ टिप्स भी बताये गये जिन पर चुनाव के दौरान काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी ने एकजुटता से चुनाव लड़ेगा तो निश्चित रूप से जनपद की नगर निकायों पर भाजपा का कमल खिलेगा इसमें कोई दोराय नहीं होनी चाहिये। बैठक को अनेकों प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित किया।






Leave a comment