उरई ,। पड़ोसी द्वारा खरपतवार में आग लगा कर चले जाने से बगल का गन्ने का खेत चपेट में आ गया नतीजन उसके मालिक को 2लाख रुपये के नुकसान की चपत झेलनी पड़ी ।

माधौगढ़ थानान्तर्गत ग्राम सुरपतपुरा में अशोक गुप्ता के खेत में गन्ने की फसल लहलहा रही थी । उनके बगल में शिवभान सिंह भदौरिया का खेत है । मंगलवार को शिवभानु ने अपने खेत में खरपतवार में आग लगा दी और घर चले गए । उनकी लापरवाही की वजह से आग फैलती हुई अशोक गुप्ता के खेत में पहुँच गई जिससे उनका खेत धधकने लगा । जब अशोक गुप्ता को पता चला तो दौड़ते हुए वे घर से आए तब तक आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी । दमकल गाड़ी के आते –आते उनकी खेत में खड़ी 2 लाख रुपये की पूरी फसल खाक में तब्दील हो चुकी थी । भीषण नुकसान देख कर उन्होने अपना माथा पीट लिया । बाद में उन्होने शिव भानु सिंह के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है ।

Leave a comment