उरई । रामपुरा पुलिस ने मवेशी चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके तहत आधा दर्जन लोग पकड़े गए हैं ।

गिरफ्तार चोरों से 2 कारें , असलहे और एक दर्जन मोबायल बरामद किए गए हैं । पकड़े गए चोर दूसरे प्रांतों में भी अपने हाथ दिखा चुके हैं । पुलिस को इनके कुछ और साथियों के नाम मालूम हुए हैं जिनकी गिरफ़्तारी के बाद ही पुलिस औपचारिक रूप से चालान करने के मूड में है ।

Leave a comment