कोंच-उरई । बिजली के बिल अदा नहीं करने बालों और बिजली चारी के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज बाईस बिजली चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीओ कौशलेन्द्र के निर्देशन में शहरी और ग्रामीण अंचलों में सघन बिजली चेकिंग अभियान जारी है। आज अवर अभियंता ग्रामीण संजय सिंह ने कैलिया, सामी और तूमरा में अपनी टीम के साथ छापेमारी की गई जिसमें तमाम लोग कटिया डाल कर विद्युत चोरी करते पकड़ गये। एसडीओ के मुताबिक कैलिया में 7, सामी में 6 तथा तूमरा में 9 लोगों के खिलाफ कैलिया और कोंच थानों में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अपने बिजली बिलों का समय से भुगतान करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जिनके कनेक्शन अदेयता की स्थिति में काटे गये हैं वे बिना बिलों का भुगतान किये और पुन: संयोजन लिये अपने कनेक्शन कतई न जोड़ें।

Leave a comment