
कोंच-उरई । लेखपाल संघ की कोंच तहसील इकाई ने आज संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुये दस से दो बजे तक धरना दिया। संघ का यह कार्य बहिष्कार प्रांतीय आह्वïान पर किया गया था। संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा ने बताया कि लेखपाल तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं जिन्हें लेकर संघ ने आंदोलन की व्यापक रणनीति बनाई है जिसके तहत आज तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया एवं उसी ई-डिस्ट्रिक्ट का संपूर्ण कार्य अनिश्चित काल के लिये बंद कर दिया गया। 31 अक्टूवर से 7 नवंबर तक काली पट्टी बांध कर कार्य किया जायेगा तथा इसके बाद समीक्षा के बाद वृहद् आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। अपनी मांगों को लेकर संघ ने सीडीओ एसपी सिंह को मांग पत्र भी सौंपा।

लेखपाल संघ ने आज के धरना के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र सीडीओ के माध्यम से शासन को भेजा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि लेखपाल की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाये एवं पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक हो, वेतनमान 2000 से बढा कर 2800 किया जाये। एसीपी विसंगति दूर हो, राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुये लेखपालों की पदोन्नति से पूर्ति हो। बिशेष परिस्थितियों में लेखपाल को निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में तबादला करने संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन हो। लेखपालों को लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये जायें, बर्ष 2001 में चयनित बर्ष 2003-04 में प्रशिक्षित शासन/ परिषद् की कमी के कारण 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों की विज्ञप्ति/ चयन/ कमी के कारण प्रशिक्षण के समय प्रभावी सेवा शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जाये। इस दौरान सुरेश खरे, मुलायमसिंह, आरती पटेल, प्रेमकिशोर, अमरसिंह, महेशचंद्र, प्रदीप निरंजन, प्रमोद पाठक, रामदास, बशिष्ठ त्रिपाठी, रामबाबू वर्मा, संजना, अंकिता, हेमलता, गुलाबसिंह, विजय, महेन्द्र निरंजन आदि मौजूद रहे।







Leave a comment