कोंच-उरई । माह में दो बार विधिक साक्षरता शिविरों की अपरिहार्यता के चलते आज तहसील सभागार में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को इंगित करते हुये कहा कि गांवों में आयोजित होने बाले विधिक साक्षरता शिविरों में यद्यपि लोगों की उपस्थिति संतोषजनक रहती है लेकिन इनमें महिलाओं की भागीदारी नहीं देखने में आ रही है, लिहाजा पीएलवी अपने अपने क्षेत्रों में महिलाओं को इन शिविरों में सहभागिता करने के लिये जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कानून की मोटी मोटी जानकारी हर नागरिक चाहे वह महिला हो या पुरुष, होनी जरूरी है।

अधिवक्त ओमप्रकाश कौशिक, पीएलवी जगपाल सिंह ने विधिक साक्षरता शिविरों के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि तहसील स्तर पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अगले शिविर की रूपरेखा के लिहाज से किया जाता है। अगला शिविर उन्होंने ग्राम सिमिरिया में आयोजित करने का फैसला लिया। इसके लिये तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। कुछ अधिवक्ताओं ने इन शिविरों की विधिवत् सूचना नहीं दिये जाने की शिकायत की जिस पर विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील कोंच के सचिव तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि बारसंघ अध्यक्ष के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान पुरुषोत्तमदास रिछारिया, विनोद अग्निहोत्री, बारसंघ अध्यक्ष हल्केसिंह बघेल, विजयनारायण निगम, संतोष नायक, माताप्रसाद, गोविंदसिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, अलका भारती, स्नेशराजा, अभिषेक, जगतपाल सिंह, देवेन्द्रसिंह, सीता, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment