
कोंच-उरई । बीती देर शाम कोतवाली में संपन्न शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि पर्व की शुचिता बनाये रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे त्योहार की मस्ती जलालत में बदल जाये। एसडीएम सुरेश सोनी ने कहा कि पर्व किसी जाति या समुदाय बिशेष के नहीं होते बल्कि संपूर्ण समाज की इनमें सहभागिता होती है और पर्वों से परस्पर भाईचारे को बल मिलता है।
सीओ रुक्मिणी वर्मा ने दीपावली त्योहार को लेकर तो लोगों से चर्चा की ही, आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, वोट डालना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है लिहाजा वे स्वतंत्रता पूर्वक अपने मन पसंद प्रत्याशी को वोट दें, अच्छा हो यदि जातिवाद या वर्गवाद से ऊपर उठ कर अच्छे व्यक्ति का चुनाव करें। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार में यदि किसी तरह की समस्या हो तो उन्हें बतायें, जुआ जैसे सामाजिक अपराध से दूर रहें। नागरिकों की ओर से दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव, सुनील शर्मा, अमित सोनी, सुनील लोहिया आदि ने प्रशासन को भरोसा दिया कि कोंच की गंगा जमुनी तहजीव को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने देंगे और त्योहार भाईचारे के साथ ही मनाया जायेगा। नागरिकों ने बिजली विभाग को ताकीद करने की भी बात उठाई कि प्रकाश पर्व पर पर्याप्त बिजली मिले और फिलहाल त्योहार के दौरान चेकिंग अभियान थामा जाये। इस दौरान एसएसआई मनोजकुमार सिंह, दरोगा घनश्याम सिंह, सुरेन्द्रनाथ सिंह, काजी बशीर, मल्लू शाह, सरनामसिंह यादव, सत्तार राईन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a comment