
उरई,। जालौन चुंगी के पास मंगलवार को सुबह महिला का वीभत्स हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई । तीन दिन पहले उसकी हत्या कर शव को फ़ेके जाने का अनुमान है । शव की शिनाख्त हो गई है लेकिन उसकी हत्या कब ,कैसे हुई और किसने की यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है । पुलिस जाँच कर रही है ।
डिवाइन स्कूल के पास आज सुबह एक महिला की बदबू मारती लाश के बारे में लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र द्विवेदी महिला थाने की एस ओ के साथ मौके पर पहुँचे । मृतका की पहचान चक जगदेवपुर निवासी कौशल किशोर अग्रवाल की पत्नी अर्चना ( 33 वर्ष ) के रूप में हुई है । उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी ।
अर्चना पति के साथ मनमुटाव होने के कारण 6 महीने तक उरई में अपनी माँ के पास रही जो घरों में बर्तन मांज कर गुजारा चलाती है । एक पखवारे पहले ही पति और ससुर यह आश्वासन दे कर उसे अपने साथ ले गए थे कि अब उसे दिक्कत नहीं होने दी जायेगी । इसी बीच 3 दिन पहले वह लापता हो गई और आज अकल्पनीय हालत में उसका शव मिला । हालांकि उसकी माँ जो सूचना पा कर मौके पर आ गई थी, ने अपनी बहू के भाइयों पर संदेह जताया है । प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अभी छानबीन चल रही है । बिना ठोस आधार के कुछ कहना गलत होगा ।






Leave a comment