उरई । मंगलवार को  कोंच तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी उस वक्त सकते में आ गये जब एक महिला ने उन्हें अपनी समस्रूा से अवगत कराते हुये कहा कि या तो उसकी समस्या सुलझाओ और अगर नहीं सुलझा सकते तो उसे इच्छा मृत्यु की मंजूरी ही दे दो। दरअसल, मामला ग्राम भोपता निवासी ममता पत्नी अवधविहारी का है। उसका आरोप है कि उसकी ननद ने उसके पति अवधविहारी की विक्षिप्त अवस्था का लाभ उठा कर पैतृक आराजी का हिवैनामा करा लिया है। इसे निरस्त कराने के लिये उसके पैरों की चप्पलें घिस गईं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। या तो समस्या निपटाओ या इच्छा मृत्यु की मंजूरी ही दे दा ताकि उसे सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सके। इस प्रार्थना पत्र को लेकर अधिकारियों ने महिला को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया और कानून के तहत काम करने को कहा।

Leave a comment