उरई। त्यौहारों के मौके पर दीनहीनों की चैखट तक पहुंचकर उनके बीच में खुशियां बांटने का एहसास हर किसी को नहीं होता। जो व्यक्ति बगैर किसी स्वार्थ के पीड़ितों, दीनहीनों की सेवा करने का संकल्प ले चुका हो ऐसे व्यक्ति को इस तरह के कार्य करने के बाद ही सुखद अनुभूत होती है। नगर के समाजसेवी युसुफ अंसारी अलमारी वालों से प्रेरणा लेकर ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेना के मंडल अध्यक्ष पं. सचिन दीक्षित सरसई ने अनेकों साथियों के साथ समाजसेवी युसुफ अंसारी की अगुवाई में दीपावली के अवसर पर गरीबों की चैखट पर दस्तक देकर उन्हें मिष्ठान, खीलें वितरित की। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव पं. विशंभर नारायण तिवारी व समाजसेवी युसुफ अंसारी ने कहा कि धर्म जाति को भूलकर गरीबों को गले लगाकर उनके दर्द को बांटकर ऐसे परिवारों को खुशियां देना सबसे बड़ा कर्म है। उन्होंने दीपावली पर्व पर गरीबों के घर रोशन करने की मंशा से उन्हें मिट्टी के दीपक व मिष्ठान आदि वितरित किया। सचिन दीक्षित ने कहा कि अब हमस ब किसी राजनैतिक दल की कठपुतली नहीं बनेंगे बल्कि नगर व जनपद में आपसी सौहार्द तथा देश में अमनशांति कायम रखने का संकल्प लेकर पीड़ितों की मदद करेंगे। इस दौरान परशुराम सेना जिलाध्यक्ष पं. अपूर्व मिश्रा, सौरभ दीक्षित, शिवम पाठक, शांतुन दुबे, शिवम दुबे, राज शुक्ला, पहचान संस्था के जिलाध्यक्ष शफीकुर्रहमान, गिरधर खरे, विनोद गौतम, कृपालु, पवन लालू, पवन गुप्ता, हलीम अंसारी, मुस्तकीम बाबा, नासिर अंसारी, यामीन अंसारी, आसिफ अंसारी, आलिम अंसारी, सोएब अंसारी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment