उरई  । नगर निकाय चुनाव को ले कर भाजपा में घमासान  के हालात बने हुए हैं । जिला मुख्यालय की उरई नगर पालिका के अध्यक्ष का ताज पहनने के लिए पार्टी में उम्मीदवारों की भरमार है । सभी उम्मीदवार प्रभावशाली हैं जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी के सामने तीन का पैनल बनाने को ले कर धर्म संकट छाया हुआ है । आवेदन 24 अक्तूबर तक दिये जा सकते हैं इसलिये उम्मीदवारों की तादाद और ज्यादा बढ़ सकती है । गौरतलब है कि जिले की स्क्रीनिंग कमेटी तीन नामों का पैनल भेजेगी जिसके आधार पर कानपुर में क्षेत्रीय इकाई अंतिम फ़ैसला करेगी ।

प्रमुख आवेदक — भाजपा से दावेदारी करने वालों में जो प्रमुख नाम सामने आए हैं उनमें शामिल हैं शैलेन्द्र पाण्डेय, अरविंद गौतम चच्चू , उर्विजा दीक्षित , दिलीप द्विवेदी  रिनिया , सूरज दीक्षित , डॉ रवि शंकर पाण्डेय , भगवती शरण शुक्ला , अवध बब्बा, डॉ दिलीप गुप्ता , अनिल बहुगुणा , के के सिंह , संजय रावत , हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू , डॉ कुमारेन्द्र सेंगर । एक नाम दूसरे दल के प्रभावशाली नेता के परिजन का भी लखनऊ स्तर से आ रहा है लेकिन उनका आवेदन नियमानुसार नगर अध्यक्ष के पास अभी तक दाखिल नहीं हुआ है ।

स्क्रीनिंग कमेटी – आधा दर्जन नेताओं की स्क्रीनिंग कमेटी  में सांसद भानु प्रताप वर्मा , विधायक गौरी शंकर वर्मा , जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल , निकाय चुनाव प्रभारी नीरज श्रीवास्तव , पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर , क्षेत्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी शुक्ला शामिल हैं  । यह कमेटी आवेदकों में से तीन नाम पैनल बनाने के लिए छांटेगी।

 

Leave a comment