उरई। झांसी जिले में मोठ के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जिनमें जालौन जिले की ऊमरी नगर पंचायत के बूथ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परिहार पुत्र स्व. महेंद्र सिंह परिहार की मौत हो गई। लोकेंद्र सिंह परिहार अन्य लोगों के साथ झांसी से लौट रहे थे उसी समय यह हादसा हुआ। मृतको में लोकेंद्र सिंह परिहार के अलावा बाबई निवासी अशोक तिवारी उर्फ अन्नू बाबई वाले शामिल हैं। खबर आते ही ऊमरी नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

Leave a comment