कोंच-उरई। हालांकि अभी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने में थोड़ा वक्त है लेकिन तैयारियों के लिहाज से राजनैतिक दलों में सरगर्मियां पूरे सबाब पर हैं। बुधवार को सपा में कोंच पालिकाध्यक्ष पद समेत पार्षदों के भी आवेदन एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन तथा कोंच प्रभारी सरनाम सिंह यादव के समक्ष दावेदारों द्वारा प्रस्तुत किये गये। अध्यक्ष पद के लिये फिलहाल आठ आवेदन आये हैं जिन पर पार्टी की कोर कमेटी विचार करके पैनल बना कर जिला संगठन के माध्यम से पार्टी हाईकमान को नाम भेजे जायेंगे। एमएलसी प्रतिनिधि ने कहा कि पार्टी आलाकमान की मंशा है कि किसी एक नाम पर सहमति बन जाये, अन्यथा की स्थिति में कमोवेश तीन नामों का पैनल भेजा जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 25 अक्टूवर तक प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं।
बुधवार को कोंच के नहर निरीक्षण भवन में खासी गहमागहमी दिखी। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन और टिकिट वितरण के लिये स्थानीय स्तर पर बनाई गई कोर कमेटी के प्रभारी सरनामसिंह यादव के समक्ष निकाय चुनाव की प्रत्याशिता के लिये दावेदारियां की गईं। पालिकाध्यक्ष पद के लिये फिलवक्त आठ दावेदारियां आईं जिनमें पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के भाई ब्रजमोहन वर्मा, जिपं सदस्य पूनम, अनिल वर्मा, पारस वर्मा, रेखा जाटव, ददबल कुशवाहा की पत्नी पूनम वर्मा, आनंद अग्रवाल की पत्नी पूनम अग्रवाल तथा विश्वंभर दयाल जाटव शामिल हैं। पार्षद पद के लिये भी तमाम लोगों ने अपनी दावेदारियां ठोंकी हैं। आरपी निरंजन ने कहा पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के टिकिट जिला स्तर से फाइनल होने हैं जिनकी घोषणा संभवतरू 22 अक्टूवर तक हो जाने की पूरी उम्मीद है। सिर्फ पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा लखनऊ स्तर से की जायेगी, बहुत संभव है कि 25 अक्टूवर तक इन नामों पर भी फैसला हो जायेगा। उन्होंने दो टूक यह भी कहा कि दावेदारी केवल उन्हीं लोगों की स्वीकार की जायेंगी जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं, बाहरी लोगों को बिल्कुल भी तरजीह नहीं दी जायेगी। इस दौरान हरिश्चंद्र तिवारी, प्रतिपालसिंह गुर्जर, अभयसिंह मुखिया, लालजी एट, रामनरेश, मगनसिंह, लल्लन चच्चा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिकिट पर विचार के लिये कोर कमेटी, सरनाम बने प्रभारी
सपा में टिकिट वितरण के लिये स्थानीय स्तर पर कोर कमेटी बनाई गई है जिसका प्रभारी वरिष्ठ पार्टी नेता सरनाम सिंह यादव को बनाया गया है। कल देर शाम सहकारी क्रय विक्रय समिति में पार्टी संगठन की बैठक नगर निकाय प्रभारीध् सपा लोवा के राष्ट्रीय सचिव शिवमूर्ति राणा के मुख्य आतिथ्य तथा पार्टी जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। आला संगठनकर्ताओं ने निकाय चुनाव को लेकर नगर के मौजूदा स्थिति में पार्टी के संभावित प्रदर्शन पर चर्चा की और पंद्रह सदस्यीय कोर कमेटी का गठन कर दिया जो दावेदारियां इकट्ठा करके उन पर मंथन करेगी और अपनी रिपोर्ट जिला संगठन को देगी। कमेटी में पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, सुरेश सर्राफ, हरिश्चंद्र तिवारी, मनोज इकडया, देवेन्द्र यादव, अतीक अहमद शेखू, अब्दुल समदखां लंबरदार, गुफरान अहमद सिद्दीकी, रहम इलाही कुरैशी, राजेन्द्र चमरसेना, इस्लाम बाबा, प्रेमनारायण राठौर, राजू गुप्ता, रामप्रकाश वर्मा आदि को शामिल किया गया है।







Leave a comment