कोंच-उरई। कांग्रेस में एक दावेदार ने जिला संगठन प्रमुख पर टिकिट के लिये भेजे गये पैनल पर गहरी आपत्ति जताते हुये पक्षपात का आरोप जड़ा है। कोंच निकाय अध्यक्ष पद के लिये टिकिट की रेस में शामिल अजय कुमार बरार ने कहा है कि जिलाध्यक्ष कांग्रेस जातिवाद की मानसिकता से ग्रसित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पालिकाध्यक्ष पद के टिकिट के लिये उन्होंने आवेदन किया है और कोंच से पांच नामों का पैनल जिलाध्यक्ष के समक्ष गया था लेकिन उनके द्वारा मीडिया को जारी विज्ञप्ति में सिर्फ दो नामों का उल्लेख किया गया है जो नितांत गलत है और पार्टी संगठन के आंतरिक लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। अजय का आरोप है कि जब कोंच से पांच लोगों अजय कुमार बरार, नवलकिशोर जाटव, छोटेलाल अहिरवार, सीताराम रजक तथा कमलेश वर्मा ने आवेदन किया है लेकिन जिलाध्यक्ष चैधरी श्यामसुंदर ने केवल अपनी ही विरादरी के दो नामों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि इस बात को वह पार्टी आला कमान तक ले जायेंगे।







Leave a comment