उरई। कदौरा मेें बस स्टैण्ड परिसर में आपे पलटने से दो लोग घायल हो गये जिनमें एक की हालत चिंता जनक है। कदौरा के मुख्य बस अडडे के परिसर में डग्गामारी का खुला खेल चलने की वजह से आपे भी धड़धड़ाता हुआ चक्कर काट रहा था। आपाधापी में आपे पलट गया जिसकी टक्कर से राहगीर दिलीप सिंह निवासी अलीपुर और एक सवारी विनोद कुमार घायल हो गये। हादसा देख राहगीर दौड़े और उन्होंने आपे को सीधा किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आपे को सीज कर दिया।

Leave a comment