उरई। शौंच के लिए जा रही वृद्धा से दबंग भिड़ गया और गाली-गलौज के साथ-साथ उसने महिला का सिर भी फोड़ दिया। घर में शौचालय के लिए तथाकथित मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर मोदी और योगी तक ने चाहे जितना गला फाड़ रखा हो लेकिन जमीनी हकीकत नही बदल पा रही। इसी बात पर माधौगढ़ थाने के सिरसा दोगढ़ी गांव में बुधवार को झगड़ा हो गया। रामकली (80वर्ष) पत्नी स्व. रामगोपाल घर में शौचालय न होने की वजह से खुले में शौंच के लिए जा रहीं थी। तभी जगत सिंह उन्हें टोकने के लिए गाली-गलौज करने लगा। जगत सिंह का भाई शिववीर भी मौके पर आ गया और दोनों ने रामकली का सिर फोड़ दिया। थाने में तहरीर दे दी गई है। कोतवाली रुद्र कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a comment