उरई। जालौन विकास खंड के गांव गिधौसा में रेडियो जनपहल के तहत स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को शिक्षित किया गया।
रेडियो जनपहल एवं इंटरनेट साथी प्रोग्राम के ब्लाक कोआर्डीनेटर एवं डा. बीआर अंबेडकर युवा समाज सुधार समिति के महासचिव अरविंद पहारिया ने गांव प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों को रेडियो जनपहल कार्यक्रम सुनाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
श्री पहारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिसेफ के द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के तहत शुरू किया गया है। इससे स्कूल प्रबंध समिति एवं शिक्षकों तथा छात्रों को नियमित शिक्षा और नियमति उपस्थित के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा अधिनियम की धारा 27 के बारे में भी बताया। उन्होंने विशेष कर शिक्षकों को नियमति स्कूल मेें आकर छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया। वहीं अभिभावकों को से भी अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की सीख दी। इस मौके पर इंटरनेट साथी मंजूलता, ओमप्रकाश बाबा गिधौरा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश श्रीवास्तव, जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शिक्षामित्र किरन, ग्राम प्रधान महेन्द्र पाल सिंह, इंटरनेट कोआर्डीनेटर रविन्द्र प्रताप सिंह एवं अंबेडकर युवा समाज सुधार समिति के महासचिव अरविंद पहारिया एवं स्कूल के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।







Leave a comment