उरई। पिछले करीब एक महीने से 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का धरना आज छोटी दीवाली पर भी जारी रहा है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एशोसिएशन की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने आज कलेक्टेªट परिसर में अपना धरना जारी रखा। प्रदेश प्रवक्ता याशमीन खातून ने भी धरना को संबोधित किया उन्होंने आंदोलनकारियों को लखनऊ में निदेशक से भी वार्ता की जानकारी दी और बताया कि निदेशक के द्वारा दिए जा रहे आश्वासन की सहमति न बन पाने के कारण 22 अक्टूबर को लखनऊ में जीपीओ पार्क पर अपनी ताकत का अहसास कराने की बात कही। धरना में मौजूद कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं ने धरने में शामिल होने का आश्वासन दिया। धरना सभा को सविता कनौजिया, अरूणा सेंगर, सुशीला, माया देवी, रामजानकी, अरुणा पांडेय, सुनीता वर्मा, सरोज, शशि आदि मौजूद रही।

Leave a comment