कालपी(उरई )। बुधवार की शाम को स्थानीय कार्यालय में नगर भाजपा के तत्वाधान में विकास ज्योति उत्सव का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन की अध्यक्षता में धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर निकाय चुनाव के प्रभारी महेंद्र पांडेय समेत वरिष्ठ नेताओं तथा टिकट के दावेदारों का भारी जमावड़ा मौजूद रहा ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पौने सात बजे राज मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में विकास ज्योति उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र सिंह, महेंद्र पांडेय, नवीन गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, सुभाष परमार, अशोक बाजपेयी, अरुण सिंह बना, ज्योति प्रसाद, जय खत्री आदि के द्वारा कमल के फूल की रंगोली में दीपक जलाकर ज्योति पर्व का आगाज किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल रामभक्ति हो गया। उत्सव में विचार प्रकट करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रेम, मोहब्बत एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों की प्रगति यश, वैभव तथा खुशहाली के लिए ईश्वर से कामना की। सुननी तिवारी, जीतू तिवारी, आशीष चतुरवेदी, शंकर शरण चतुरवेदी, अरविंद राठौर सभासद, गिरजा कांत बुधौलिया, सुबोध गुप्ता, श्री कृष्ण गौतम, इंद्रपाल सिंह वर्मा, महादेव प्रसाद, संजय सोनकर, राम सिंह सलौनिया, भारत सिंह यादव, जगत यादव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम स्थल में पालिका अध्यक्ष एवं सभासद पद के संभावित दावेदार प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ गाजे – बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता जय खत्री के द्वारा किया गया।






Leave a comment