कालपी (उरई )। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने दीपावली पर्व गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी का औचक निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों को अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराए एवं बाहर की दवाएं कतई न लिखी जाए। अपरान्ह करीब साढे11 बजे उपजिलाधिकारी ने जैसे ही चिकित्सालय में दस्तक दी तो अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। ओपीडी, कक्ष में चिकित्सक बैठ गए। एसडीएम ने औषधि वितरण कक्ष, दंत अनुभाग, नेत्र विभाग के कक्ष तथा टीकाकरण कक्ष एवं सक्सरे रूम का घूमकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगियों को पर्याप्त चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान कराई जाए तथा टीकाकरण का कार्य सुचारू तरीके से किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली सहन नही होगी। इस दौरान डा. रामेश्वर दयाल, सत्यवती पाल, भगवानदीन, पुष्पेन्द्र सिंह, कुंती सिंह, आदि कर्मचारियों के अलावा नायक तहसीलदार हरप्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a comment