
उरई । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के ऐतिहासिक ठड़ेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में स्थापित श्री राम दरबार में मंदिर के महंत ने छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया जिसे बाद में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
श्री राम दरबार में छप्पन व्यंजनों का भोग लगाने के पीछे जो बात बातचीत के दौरान मंदिर के महंत सिद्धराम दास ने बतायी उनके अनुसार जब भगवान श्रीराम रावण का वध कर लंका राज्य का राजतिलक विभीषण का करने के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम वापस आयोध्या आये तो अयोध्यावासियों ने संपूर्ण नगर को सजाकर अपने घरों के बाहर खुशी के दीपक जलाये थे तभी से दीपावली का त्यौहार अमावस्या की रात मनाये जाने का परंपरा शुरू हुई। महंत जी ने बताया कि जब से ठड़ेश्वरी मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुयी इसके बाद हर दीपावली के दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित श्रीराम दरबार में छप्पन व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा शुरू हुयी जिसका निर्वहन वह आज भी करते चले आ रहे हैं।
फोटो परिचय—
राम दरबार में छप्पन व्यंजनों का भोग लगाते सिद्धन महाराज।
फोटो नंबर-2






Leave a comment