कोंच-उरई । फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक मामले में दो लोगों के विरुद्घ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है, यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पंजीकृत किया है। शत्रुघ्न पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी गोराकरनपुर ने एफआईआर दर्ज कराते हुये बताया है कि 20 जनवरी 2014 को मोहित पुत्र विनोदकुमार तथा विनोदकुमार पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम टोपोर ने कूट रचना कर दस्तावेज तैयार कर अमानत में खयानत की है। दोनों के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 406, 467, 468, 471 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a comment