कोंच–urai । गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दो जगह छापा मार कर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे जुआ विरोधी अभियान के तहत एसआई राजीव त्रिपाठी ने कुशवाहा ट्रांसपोर्ट तथा सुभाषनगर इलाके के पास छापा मार कर दो फड़ों से सात जुआरी पकड़े हैं। माल फड़ और जामा तलाशी में 9 हजार 110 रुपये तथा ताश की गड्डियों की बरामदगी हुई है। पकड़े गये जुआरियों में धीरज, अनिल, लक्ष्मीनारायण, संजीवकुमार, अमन, रामराजा, कल्लू शामिल हैं।






Leave a comment