कोंच (उरई )। नगर पालिका का चुनाव की तैयारी में लगा प्रशासन ने इस बार फिर नगर के सात मतदान केंद्रों को ब्यक्तिगत आधार पर अतिस्मवेदनशील माना है वही दो मतदान केन्द्रों को संवेदन शील की श्रेणी में रखकर उनका भी कारण जातिगत आधार बताया है नगर में निकाय चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कुल 53 मतदेय स्थल बनाये गये है जिनमे 42 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान के दिन करेंगे। यू तो नगर पालिका चुनाव में जाति के आधार पर संघर्ष की कभी भी कोई घटना नगर में नही हुयी मगर प्रशासन फिर भी एतेयातन मतदेय स्थलों को जाति के आधार पर शनवेदन अतिसंवेदनशील मानता आ रहा है इस बार होने बाले पालिका चुनाव में प्रशासन ने जलकल कार्यालय भगत सिंह नगर , कन्या जूनियर हाईस्कूल भगत सिंह नगर पूर्वी भाग, प्राथमिक पाठ शाला भगत सिंह नगर,पूर्वी एवं पश्चमी भाग प्राथमिक पाठशाला भगत सिंह नगर नई इमारत पश्चमी भाग को अतिसंवेदनंशील एवं प्राइमरी पाठशाला कमरा नम्बर 1 उत्तरी भाग एवं प्राथमिक पाठशाला भगत नगर,कमरा नम्बर 2 दक्षिणी भाग को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है इन मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता का कारण जातिगत आधार बताया गया है शेष बचे 44 मतदान स्थलों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है इन मतदान स्थलों पर फिलहाल कुल 41987 मतदाता है।
इनसेट—-
407 लोगों ने मतदाता बनने के लिए भरे गये आवेदन’
कोंच। निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए नगर के 25 वार्डो में 407 लोगो ने आवेदन दाखिल किये है जिनमे 216 पुरुष एवं 191 महिलाओ ने आवेदन सौपे है वही संशोधन के लिए 42 एवं विलोपन के लिए 35 आवेदन जमा किये गये तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा निकाय चुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।
नदीगांव नगर पंचायत के सभी मतदान केन्द्र बनाये गये अतिसंवेदनशील है। नदीगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया प्राशासन ने यहां चुनाव कराने के लिए 10 मतदान केंद्र बनाये है जिनमे कन्या जूनियर हाईस्कूल, परिहारपुरा कार्यालय नगर पंचायत, प्राथमिक विधालय नदीगांव, कन्या जूनियर हाईस्कूल, जिला परिषद इण्टर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय आदि अभी दस मतदान केंद्र एब मतदेय स्थलों को प्रशासन ने अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है संवेदनशीलता का कारण भी बताया गया है।






Leave a comment