
उरई । दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए आज जहां बाजार में लोगों ने त्योहार को लेकर जहां खरीदारी के की तो वही लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास दिलाने व अपराधियों तत्वों पर लगाम लगाने के लिए शहर के बाजार से लेकर गली-मुहल्लों में सुरक्षा ब्यवस्था तगड़ी कर रखी गयी हैं। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार की देखरेख में दिपावली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग मनाये जाने के उद्देश्य से शहर के मुहल्लों में पुलिस गश्त तेज कर दी गयी हैं तो दूसरी शहर बाजार बढती भीड को राहत दिलवाये जाने की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने संभाल रखी हैं यही बजह हैं इलाहाबाद बैंक से लेकर शहीद भगत सिंह तिराहा तक ती व चार पहिया वाहनों पर रोक लगा रखी गयी हैं इसके साथ ही यातायात ब्यवस्था गड़बड़ न हो सके जिससे बाजार आने वाली आम जनता को दिक्कत का सामना न करना पडे इस लिहाज से टीएसआई शिवप्रताप सिंह ने हर चैराहे पर बेरीकेडिंग लगा कर यातायात पुलिस के जवान तैनात कर रखें गये हैं। इतना ही नहीं शहर की सुरक्षा ब्यवस्था को देखने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर की हर गली-कूचे का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा ब्यवस्था का गहन निरीक्षण किया जिससे जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा की।






Leave a comment