कालपी(उरई )। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता तथा ज्ञान भारती पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार करके 73 क्वार्टर शराब बरामद की है। खबर के अनुसार दरोगा विजय कुमार सिंह दल बल के साथ क्षेत्र मे भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर की सूचना पर महिपाल पुत्र नत्थू को 33 क्वार्टर शराब सहित दबोच लिया। इसी क्रम में दूसरे स्थान से आरोपी रामकिशुन को 40 क्वाटर शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के अनुसार दोनों आरोपियों की शराब जब्त करके धारा 60 आबकारी एक्ट के अंतर्गत चालन भेज दिया।

Leave a comment