
उरई । पटाखों की आग से एक महिला की जल कर मौत हो गई । यह घटना सिरसाकलार थाना क्षेत्र में हुई ।
उक्त थाना क्षेत्र में ग्राम खड़गुई पुरवा में गुरुवार की रात राममूर्ति की पत्नी मीना ( 30 वर्ष ) घर में दीपावली जला रहीं थीं । इसी बीच उन्होने जिस आले में दीया रखा उसके नीचे वारूद रखी थी । दीये से एक शोला वारूद पर गिर पड़ा । मीना ने उसे बुझाने के लिए जैसे ही हाथ मारा, पूरी वारूद फट पड़ी और मीना की कई जगह झुलस कर मौत हो गई जिसके चलते घर में त्यौहार की खुशियाँ मातम में बदल गयीं ।






Leave a comment