अफसर हक द्वारा

उरई  ।    शनिवार को तड़के एट थाने के ग्राम स्योंढी में चौकीदार के कच्चे मकान में तेज आग धधक उठी । इसमें गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया ।

उक्त ग्राम में तड़के 4 बजे सीताराम चौकीदार का कच्चा घर अचानक धूँ – धूँ करके जलने लगा जिससे पूरा घर हड़बड़ा कर तेजी से बाहर की तरफ भागा । गाँव के अन्य  लोग भी दौड़ कर आ गए और आग बुझाने में सहायता करने लगे । बाद में दमकल गाड़ी ,  डायल 100 और थाना पुलिस भी पहुँच गई लेकिन तब तक उसके घर का सारा सामान खाक हो चुका था । अंदाजा है कि रात में हुई दीपावली  की आतिशबाजी के दौरान छूटी चिंगारियाँ उसके घर आग धधकने का कारण बनीं ।

Leave a comment