उरई । जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर शुक्रवार की रात  अचानक जिला अस्पताल पहुँच गया जिससे डाक्टरों में हड़कंप मच गया ।  इस दौरान लापरवाही और अव्यवस्था के कई नमूने उनके सामने उजागर हुए । जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट की ।

जिलाधिकारी ने इस दौरान सी एम एस और डाक्टरों को चेताया कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी । डी एम के निरीक्षण के कारण अस्पताल में खलबली मची रही । डी एम ने कहा कि वे इस तरह अस्पताल में औचक निरीक्षण करते रहेंगे । अगर अगली बार सुधार न दिखा तो कार्रवाई भी होगी ।

 

Leave a comment