
अफसर हक द्वारा
उरई , 21 अक्तूबर ,। चार पहिया ठिलिया चलाने वाले मजदूर को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती लाया गया है ।
कस्बा एट में कोंच तिराहे पर शनिवार को दोपहर में एक तेज रफ़्तार कार ने चार पहिया ठिलिया चालक को रौंद डाला । हादसा होते ही कार चालक रफ़्तार तेज करके भाग निकला । ठिलिया चालक का नाम बबलू ( 30 वर्ष ) पुत्र पहलवान बताया गया है । वह एट के ही अंबेडकर नगर मोहल्ले का निवासी है । एट के निजी अस्पताल से प्रारभिक चिकसा के बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।





Leave a comment