उरई। रामपुरा क्षेत्र में नरौल रोड पर हुए सड़क हादसे में पुत्र को साथ लेकर बाइक से जा रहे पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र को मामूली चोटें आईं हैं।
ऊमरी कस्बा निवासी अशोक सिंह (50वर्ष) अपने पुत्र शेर सिंह के साथ मध्य प्रदेश के मिहौना बाइक से जा रहे थे। सिलउआ के पास उनकी बाइक माइल स्टोन से टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से दुर्घटना घातक साबित हुई जिसमें अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र शेर सिंह को मामूली चोटे लगी हैं। राहगीरों की सूचना पर डायल-100 ने मौके पर पहुंच कर पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया।





Leave a comment