
उरई \। गृह कलह के कारण वृद्ध ने शनिवार की सुबह गाँव के पास ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली । एट थाने के ग्राम घगुवा में सबेरे खेत देखने गए ग्रामीणों ने गाँव के पूरन सिंह कुशवाहा ( 55 वर्ष ) का शव रेल की पटरियों पर देखा तो सनसनी फैल गई । खबर पा कर एट के थानाध्यक्ष चंद्र शेखर दुबे सदल बल मौके पर पहुँच गए । बताया गया है कि मृतक ने गृह कलह से क्षुब्ध हो कर इतना खतरनाक कदम उठा लिया । पुलिस ने पंचायतनामा भरवाने के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।





Leave a comment