अफसर हक द्वारा

उरई । एट थाना क्षेत्र में पिंडारी के पास हरिहर धाम के सामने कार में स्कार्पियों ने टक्कर मार दी जिससे भाई का भैया दूज पर तिलक करने जा रही बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई ।
कोंच कस्बे के मोहल्ला जय प्रकाश नगर निवासी राजेन्द्र अग्रवाल की पत्नी ज्योति ( 40 वर्ष ) शनिवार को अपने भाई का तिलक करने वाया पिंडारी गुरुसराय जा रही थी, रास्ते में उनको सामने से तेज रफ़्तार में आ रही स्कार्पियों ने टक्कर मार दी जिससे ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गयीं । ग्रामीणों ने पहले उन्हे एट में एक निजी अस्पताल में पहुँचाया जहाँ से हालत नाजुक होने के कारण उनको रेफर कर दिया गया । स्कार्पियों चालक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।





Leave a comment