
उरई । आटा थाना क्षेत्र में अधेड़ ने घर में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली । मौके पर वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया जिसमें उसने आत्म हत्या के फ़ैसले को निजी बताया है ।
उक्त थाना क्षेत्र के पिपराया गाँव में मटरू राठौर (48 वर्ष ) का शव शनिवार को सुबह घर के अंदर नीम के पेड़ पर झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया । इस बीच पुलिस को खबर की गई जिस पर आटा थाने से उप निरीक्षक महेश कुमार ने मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतरवाया । मृतक ने गले में साफ़ी कस कर फाँसी लगायी थी । साफ़ी के अंदर पुलिस को उसका सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने आत्म हत्या के फ़ैसले के लिए सिर्फ खुद को जिम्मेदार ठहराया है । पुलिस ने शव को पंचायत नामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।






Leave a comment