उरई । पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन में विशेष परेड का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद  सिंह ने इस अवसर पर शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी जान हथेली पर रख कर काम करने की जरूरत होती है । इसलिये शहादत की परंपरा में पुलिस विभाग पीछे नहीं रहता । उन्होने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को  शहीद साथियों  के जोश और जज्बे से प्रेरणा लेना चाहिये ताकि विभाग की गौरवशाली छवि जनमानस में प्रतिबिंबित होती रहे ।

 

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज पुलिस के औपनिवेशिक चेहरे को लोगों की यादों से हटाया जाना चाहिये । पुलिस का लोगों के मित्र और हमदर्द स्वभाव को उभारने के लिए काम करने की जरूरत है । उन्होने पुलिस महानिदेशक द्वारा हाल में जारी किए गए कई निर्देशों और कार्यक्रमों का हवाला इस सिलसिले में दिया ।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार तिवारी , सभी क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक , कई प्रभारी निरीक्षक , थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

Leave a comment