
उरई। नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रईस खान ने चुर्खी रोड अंबेडकर नगर में व्यापक जनसंपर्क किया। उनके साथ बसपा कार्यकर्ताओं एवं मोहल्ले के लोगों की भीड़ देखकर विरोधी दलों के नेता भौचक्के रह गए।
आज सुबह बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, वरिष्ठ नेता रामशरण जाटव, इजीं हरमोहन सिंह जाटव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि के नेतृत्व में बसपा प्रत्याशी रईस खान के चुनाव प्रचार अभियान में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसपा को जिताना है बहन जी के हाथों को मजबूत बनाना है वोट नही रसगुल्ला है हाथी खुल्लम खुल्ला है जैसे गगनभेदी नारों से पूरा अंबेडकर नगर गूंज उठा। बैंडबाजों के साथ जनसंपर्क अभियान में निकले बसपा प्रत्याशी रईस खान के साथ बसपा के वार्ड सभासद प्रत्याशी केशकली पाल ने साथी महिलाओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रईस खान को सैकड़ो लोगो ने दिया आशीर्वाद दिया और जगह-जगह प्रत्याशी का तिलक और माला पहनाकर लोगों ने एकजुट होकर स्वागत किया। बसपा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने भी लोगों के पैर छू आशीर्वाद लिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता गिरीश अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, पूर्व बामसेफ अध्यक्ष माताप्रसाद प्रजापति, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी, हीरा ड्राइवर, राजकुमार भास्कर, संतराम बाल्मीक, प्रेम नारायण पाल, अजय दोहरे, डा. अवधेश, कैलाश राजपूत ब्रजेन्द्र पटेल, रामकुमार, रामदुलारे कुशवाहा, मुन्नापाल, अशोक कुमार, इरशाद खान, जुबेर खान, मलखान कुशवाहा, विनय सोनी, जाहिद मंसूरी, फिरोज केसिट, दशरथ पाल, आजाद सुनार, नासिर मंसूरी, कमाल मास्टर, राम बिहारी, रफीक मंसूरी रज्जू मिस्टर सिंह, राजू साईकिल सैकड़ो लोग मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रईस खान ने जन संपर्क के दौरान लोगांे को विश्वास दिलाया की वह उनकी आकांक्षाओ एवं अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरे उतरेंगे ओर जनता के बीच रहकर काम करेंगे।






Leave a comment