उरई। नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं उनके प्रचार में जुट सहयोगी, शुभचिंतक, रिश्तेदार और पेड वर्कर भी अब यह दवी जुवान से स्वीकार ने लगे है कि उरई के जिस मोहल्ले में जाते है वहां निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा के नाम व चुनाव चिन्ह हथौडे़ की गूंज सुनाई देती है कारण पूछने पर पता चलता है कि लोग बहुगुणा के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित है तथा पार्टी के नये टीम ने उनके साथ जैसा षड़यंत्र टिकट में किया उसे लेकर लोगों की संवेदनाओं का ज्वार श्रीबहुगुणा के प्रति उमड़ पड़ा है। एक कारण यह भी सामने आ रहा है कि प्रत्येक जाति धर्म और वर्ग का 80 प्रतिशत मतदाता का यह भरोसा भी बना है कि निर्वाचित होने के साथ बहुगुणा उरई नगर का स्थाई विकास करायेगे और विकास कार्यो में अब तक जारी रही लूट खसोट से भी मुक्ति मिलेगी। यही नही इन कारणों के बीच यह अदृश्य स्लोेगन कि चाय काऊ के खाओ मगोड़ा मोहर मारो ताक हथौड़ा भी सुनाई देना लगा है।

ज्ञात को कि प्रतीक चिन्ह आवंटन से पहले शुरू हुआ निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गहोई का चुनाव प्रचार पहले सभी को असमंजस में डाले रहा। एक पार्टी विशेष के तमाम नामचींन व्यक्तियों के साथ बहुगुणा का तब घर-घर जाकर वोट मांगना प्रश्नवाचक बना कि किसी के भी हाथ में उनके परिचित चिन्ह वाला झंडा बैरन बगैरा नही है किन्तु जैसे ही फिर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ के साथ हथौड़ा चुनाव चिन्ह के साथ बहुगुणा तथा उनके चित्र वाले बैनर आदि नगर आए सभी को उनकी जिज्ञासा का उत्तर मिल गया। लोगों ने यह पार्टी कतिपय समझदारों को कोसा और सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति ने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया और जमाने से युवाओं के प्रेणा बने रहे उसी को समय पर दूध मे मक्खी समझ लिया गया।

आज सुबह निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा ने मोहल्ला सुशील नगर, लहरियापुरवा तथा शाम के समय मोहल्ला उमरारखेरा में जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रदीप राठौर, आशीष अग्रवाल, सुनीलकांत, राकेश निरंजन, बाबूराम अहिरवार, रमासिंह राजपूत, अनुरूद्ध सिंह सेंगर, ब्रजेन्द्र सिंह पाल, प्रदीप श्रीवास, रवि द्विवेदी, राहुल दीक्षित, महेन्द्र बाल्मीकि, मुकेश सक्सेना, धर्मेन्द्र पाल, सुभाष श्रीवास्व, राजेन्द्र वर्मा, शिवरावत, साजिद खान, मुमताज भाई, फरीद भाई, शिवू राठौर, महेन्द्र शिवहरे, मनोज पाल, मदन मोहन तिवारी, ब्रदी आचार्य, प्रवीण भसीन, जगरूप सिंह, ओमकार दीक्षित, दीपचंद्र सोनी, रामरतन वर्मा मनोज महेश्वरी, गोविंद गोस्वामी, राधारमण तिवारी, शामिल रहे।

Leave a comment