कोंच-उरई । आसन्न निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि जनता के बीच लाने और प्रत्याशियों के पास जीतने के बाद जनता के लिये क्या किया प्लानिंग है, को लेकर एक वृहद् आयोजन ‘अपना चेयरमैन कौन ?Ó की तैयारी उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन (उपजा) की स्थानीय इकाई द्वारा किये जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एक बैठक भी उपजा के पदाधिकारियों द्वारा की गई है जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बरिष्ठ पत्रकार डॉ. एलआर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उपजा की एक बैठक यहां नहर निरीक्षण भवन में संपन्न हुई जिसमें उपजा स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने आयोजन की रूपरेखा बताते हुये कहा कि आगामी 18 नबंवर को संगठन ने जनता और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को रूबरू कराने की योजना बनाई है जिसके तहत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे सभी सत्रह प्रत्याशियों को मंच प्रदान किया जायेगा ताकि वे अपनी बात जनता के बीच रख सकें। इस दौरान प्रत्याशियों के सामने कुछ जलते हुये सवाल रखे जायेंगे और उन पर उनकी राय मांगी जायेगी। इस दौरान उनके सामने जनता भी रहेगी ताकि प्रत्याशी अपनी जबाबदेही को पुख्ता तौर पर जनता के समक्ष रख सकें और जनता अपना निर्णय ले सके कि उनका चेयरमैन बनने लायक कौन हो सकता है। बैठक के दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, ओमप्रकाश उदैनिया, संजय सोनी, रवि दुवे, दुर्गेश कुशवाहा, पवन अग्रवाल, हरीमोहन याज्ञिक, दिलीप पटेल, तरुण निरंजन, हरिओम याज्ञिक, ऋषि झा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment