उरई । एक सिपाही ने शराब के नशे में सड़क पर लोट लगा कर तमाशा खड़ा कर दिया  जिससे लोगों में काफी देर तक खाकी का मजाक बनता रहा ।

गुरुवार की दोपहर पुलिस लाइन से संबद्ध सिपाही रामदयाल दिन में दारू पी लेने की वजह से मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने कलेक्ट्रेट जाने वाली व्यस्ततम सड़क पर आ कर फैल गया । वर्दी पहने सिपाही को इस दशा में देख तमाशाइयों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई ।

इस बीच पुलिस लाइन तक सिपाही के तमाशे की खबर पहुँची । आर आई देवीगुलाम जीप ले कर आए लेकिन तब तक मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुँच गए थे । उन्हे देख कर चकमा देने के लिए आर आई ने नशे में चूर सिपाही को टेम्पो से कोतवाली भिजवा दिया और इसके बाद वहाँ से उसे चुपके से पुलिस लाइन ले गए । न तो सिपाही की डाक्टरी कराई गई है और न ही उसके ख़िलाफ़ कोई कदम उठाया गया है । इस बारे में अधिकारी कुछ बोलने की वजाय टाल मटोल करके बचते नजर आए ।

Leave a comment