
उरई । स्वतंत्र प्रत्याशी अनिल बहुगुणा का प्रचार कारवाँ गुरुवार की सुबह बघौरा से आर टी ओ दफ़्तर तक गुजरा । लोगों ने उनका आशातीत के उत्साह के साथ उनका स्वागत किया । पब्लिक की निष्काम सेवा का यह शानदार प्रतिदान देख कर भावातिरेक में बहुगुणा की आँखे छलक आई ।
बहुगुणा ब्रिगेड के मुख्य कमांडरों में शामिल मनोज माहेश्वरी का कहना है कि समाज आज भी सेवा और संघर्ष को सर्वोच्च आदर देता है । जाति ,धर्म से ऊपर उठ कर बहुगुणा के प्रति लोग सद्भावना और श्रद्धा दिखा रहे हैं । यह नजारा दुर्लभ लेकिन अच्छे लोगों के लिए स्फूर्तिवर्द्धक है ।
टीम बहुगुणा का हर सदस्य इसी तरह की ऊर्जा से लबरेज दिखा । उनके समर्थकों का कहना है कि लोग डमी शासन के ख़िलाफ़ जनादेश पारित करना चाहते हैं । इसलिये उन सभी लोगों की भावनाएँ अपने साथ जोड़ कर जो क्षमताओं के कारण हाशिये पर धकेले जा रहे हैं , बहुगुणा जीत के करीब पहुँच गए हैं ।







Leave a comment