
कालपी-उरई । नगर पालिका परिषद कालपी से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अधिकृत पत्याशी श्रीमती मीरा गौतम पत्नी वरिष्ठ भाजपा नेता किशन गौतम के चुनाव की कमान एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता कालपी के मोदी कहे जाने वाले नवीन गुप्ता व राघवेन्द्र जादौन विधायक प्रतिनिधि तथा दूसरी ओर महिला मोर्चा की हैबीवेट नेत्री पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोश गुप्ता, कुमुकुम सिंह द्वारा संभाल लेने से चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंचने के संकेत है।
भारतीय जनता पार्टी हरहाल में पार्टी को पालिका पहुंचाने हेतु चुनावी जोर आजमाइश में रात दिन एक किए है। एक ओर प्रत्याशी किशन गौतम जो हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे है उनके साथ विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र जादौन, नवीन गुप्ता के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला हरीगंज, बड़ाबाजार, नई वस्ती आदि में केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां मतदाताओं को बताकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील कर रहे है। जबकि प्रत्याशी श्रीमती मीरा गौतम, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती संतोश, कुमकुम सिंह, उमारानी खत्री, ज्योति विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी सैकड़ों महिला मोर्चा के साथ घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। भाजपा के नेताओं तथा महिला नेत्रियों द्वारा नगर में प्रचार तेजी से करने का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है। भाजपा के काफिले में भाजपा नेता राजन सिंह चैहान, मुन्ना चैधरी, संदीप शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष कालपी, सुभाष परमार, रविन्द्र सिंह, शशिकांत सिंह, संजय त्रिपाठी, अरविंद राठौर, सौरभ गुप्ता, रविन्द्रनाथ गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, विमल पाल, सैकड़ों पार्टीजन शामिल रहे।







Leave a comment