
उरई । गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने पोलिटेक्निक का औचक निरीक्षण किया तो बदइंतजामी का अंबार देख कर उनका पारा चढ़ गया । प्रधानाचार्य नीरज कुमार बिना छुट्टी के गायब थे जिनका एक दिन का वेतन रोकने की कारवाई कर दी गई ।
सी डी ओ सुबह 10 बज कर 10 मिनट पर जब पोलिटेक्निकल पहुँचे तो न प्रधानाचार्य आए थे और न ही कोई अनुदेशक मौजूद थे । बाद में सी डी ओ के निरीक्षण की खबर पर कई अनुदेशक हड़बड़ी में पहुँचे जिस पर सी डी ओ ने उनसे नाराजगी प्रकट की और उन्हे लिखित चेतावनी जारी करने का आदेश जारी किया । स्टाफ के कई और लोग भी नदारत मिले ।
सी डी ओ जैसे ही पोलिटेक्निक में दाखिल हुए अव्यवस्थाओं ने उनका स्वागत किया । गेट , दरवाजे , खिड़कियां टूटे थे , बल्ब फूटे थे । दस्तावेजों में भी कमी मिलीं । एक भी प्रयोगशाला चालू नहीं मिली । उधर निर्माणाधीन गर्ल्स हास्टल में भी कई गड़बड़ियाँ मिलीं। उन्होने कार्यदायी संस्था का वेतन भी रोक दिया है ।
सी डी ओ ने इन सभी कमियों को ले कर जिलाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट पेश की ।







Leave a comment