
उरई । मोहल्ला उमरारखेरा में दर्जनों परिवार पानी को ले कर तड़प रहे हैं । 6 दिन से नलकूप ठप्प होने से नलों से सप्लाई बंद है । सियाराम के घर के सामने लगा एकमात्र हैंडपंप भी बंद हो गया है । मोहल्ले में टैंकर भेजा जा रहा है जिसके पहुँचने पर एक अनार सौ बीमार की हालत पैदा हो जाती है ।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता अरुण आनंद और सारे मुहल्ले के लोग गुरुवार को इसे ले कर एस डी एम और जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता से गुहार लगाने पहुँचे । उन्होने आश्वासन तो दिया है लेकिन आश्वासन फलीभूत कब होगा यह कहना मुश्किल है ।







Leave a comment