रामपुरा-उरई । नगर पंचायत रामपुरा से अध्यक्ष पद से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे और माताओं, बहनों बुजुर्गो ने विजयी होने का आशीर्वाद लिया।

जनसंपर्क के दौरान आज भाजपा प्रत्याशी ने माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जहां पर लोगों का उन्हे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ नेता अनिलसुनील शर्मा, अंकुर मिश्रा नगर अध्यक्ष भाजपा, संतोष प्रजापति मंडल प्रभारी, सुबोध सिंह रामपुरा, रविन्द्र राठौर, रवि दोहरे, रामपुरा, अरूण गुप्ता, अमित, हिमांशु चिरवारिया, सुरेश निरंजन, लखन राठौर, अख्तर खान, सन्नू खान, जीमल खान, गिरीश महाराज, गनेश दुबे सहित तमाम समर्थक एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a comment