उरई। नगर निकाय निर्वाचन के लिए नामित आधा दर्जन कार्मिकों के ख़िलाफ़ मुख्य विकास अधिकारी ने कोतवाली में मुक़दमा दर्ज करा दिया है ।

शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की मतदान ड्यूटी के लिए सनातन धर्म इंटर कालेज और वंशीधर महाविद्यालय में नामित कार्मिकों का प्रशिक्षण 2 पालियों में  आयोजित था । सनातन धर्म इंटर कालेज में पहली पारी में सफाई कर्मी विनोद कुमार और बेलदार धर्मेन्द्र कुमार इसमें नहीं पहुँचे । वंशीधर महाविद्यालय में पहली पारी में सफाई कर्मी किशोरीलाल और सहायक अध्यापिका दीपमाला व द्वितीय पाली में मनोज वर्मा ग्राम विकास अधिकारी और सहायक अध्यापिका सुचि पालीवाल ड्यूटी से किनारा कर गए । मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह ने निर्वाचन कानून के तहत इनके ख़िलाफ़ एफ़ आई आर दर्ज करने के लिए कोतवाली को आदेश भेज दिया है ।

हिंदुस्थान समाचार / केपी सिंह ।

 

Leave a comment